
कोल माइंस चपहा में हुआ बड़ा हादसा,1 गंभीर,अन्य 4 श्रमिक घायल

उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय में स्थित कोल माइंस चपहा में आज एक हादसा होने की खबर है।जिसमें 1 कालरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है वहीं अन्य 4 कर्मचारी भी घायल हुए है।हादसे के बाद आनन फानन में कालरी प्रबंधन के द्वारा गंभीर कर्मचारी को रीजनल हॉस्पिटल नौरोजाबाद भेजा गया है जहां से उसे अपोलो बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है।वही अन्य 4 कर्मचारियों को आई मामूली चोट को यही स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर चपहा कालरी में खदान के भीतर कर्मचारी काम कर रहे थे और कोयला ले जाने बेल्ट को बंद करके बेल्ट बदल रहे थे, इसी बीच अचानक बेल्ट चालू हो गया जिसमें काम कर रहे कर्मचारी फंस गए जिसमे बिरसिंहपुर पाली निवासी अखिलेश जोगी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं अन्य 4 कर्मचारी भी घायल हो गए।

घटना की जानकारी के बाद कोल प्रबंधन ने आनन फानन में उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए एम्बुलेंस से रवाना किया जिसमें गंभीर रूप से घायल कर्मचारी अखिलेश जोगी को कोल माइंस का क्षेत्रीय अस्पताल नौरोजाबाद भेजा गया है।जहां प्राथमिक उपचार कर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायल कर्मचारियों को यही स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज कराया गया है।
Leave a comment