केन्द्रीय विद्यालय की 10वीं की छात्रा ने घर पर लगाई फांसी

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। कोतवाली थाना अंतर्गत मुख्यालय स्थित न्यू ज्वालामुखी कालोनी निवासी नरेंद्र साहू की पुत्री भावना साहू ने अज्ञात कारणों से घर पर फांसी के फंदे में झूलकर अपनी  जीवन लीला समाप्त कर ली है।
इस संबंध में बताया गया कि केन्द्रीय विद्यालय में 10 वीं में अध्ययनरत नाबालिक युवती ने उस समय घर पर आतमघाती कदम उठाया है जब परिजन बाहर गए हुए थे। 16 वर्षीय नाबालिका ने किन कारणों से आतमघाती कदम उठाया है फिलहाल यह साफ नही हो सका है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजन जब घर लौटे तब उन्होंने बेटी को फांसी के फंदे पर झूलता देखा और आननफानन में उसे फंदे से नीचे उतारे और बिना देर किए इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए परन्तु दुर्भाग्य से उस समय तक केंद्रीय विद्यालय की होनहार छात्रा भावना ने दम तोड़ दिया था।घटना के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृत बेटी का पीएम आदि कराकर घटना के सम्बन्ध में जांच पड़ताल में जुट गई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *