उमरिया (संवाद)। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की पहल पर सेंस की नोडल अधिकारी सी ई ओ जिला पंचायत के मार्ग दर्शन में मतदाता सेंस से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है, युवाओं विशेष कर ऐसे मतदाता जो अपने मताधिकार का उपयोग पहली बार करने जा रहे हैं, उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने हेतु मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले यही युवा अपने परिवार जनों तथा गाँव के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित कर रहे हैं। किरन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के प्राचार्य विजय महोबिया ने बताया कि इंस्टीट्यूट में पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा देश का लोकतंत्र कैसा हो, मतदाता अपनी रूचि का जनप्रतिनिधि का चुनाव कैसे करें, लोकतंत्र में मतदाता के अधिकार तथा मतदान के महत्व पर परिचर्चा के माध्यम से विचार रखे एवं सभी छात्र छात्राओं को शपथ भी दिलाया गया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल विजय महोबिया, शिक्षक हर्ष शर्मा, युवा समाजसेवी हिमांशू तिवारी,जितेंद्र तिवारी,साक्षी बर्मन, श्रीराम तिवारी, छात्रा रिंकी बैगा,हाज़रा बानो, सपना सेन,सुषमा बर्मन,शिवानी सेन,पलक कोल,मुस्कान कोल,मेघना कोल,कविता सिंह,सुमित्रा यादव,प्रियंका बैगा,आरती यादव,साक्षी यादव,नित्या हलबाई,किशन बैगा,अंकिता मिश्रा,तुलसी यादव, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।