किन्नर पार्षद संध्यारानी ने उठाई हाथ मे गैती खोदने लगी नाली,नपा के अधिकारियों से है परेशान

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले की नगर पालिका पाली में पदस्थ अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान होकर एक किन्नर पार्षद ने अपने हाथों में गैती उठाकर नाली खोदने का काम शुरू कर दिया है। वायरल वीडियो में उनके द्वारा गैती से खुदाई कर कच्ची नाली बनाते हुए दिखाई दे रही है।
दरअसल जिले की पाली नगर पालिका का चुनाव बीते कुछ महीने पहले ही संपन्न हुआ था। जिसमें वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रही किन्नर संध्या रानी ने जीत हासिल की थी। चुनाव के दौरान भी उनके द्वारा वार्ड में व्याप्त समस्या नाली और सड़कों सहित पेयजल की व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया गया था। जिसके कारण ही उन्हें वार्ड के लोगों ने चुनाव में विजय श्री दिलाई थी। परिषद के गठन के बाद उनके द्वारा लगातार नगरपालिका के अधिकारियों को वार्ड में साफ-सफाई सहित नाली, सड़क और पेयजल की व्यवस्था की मांग की जाती रही है। लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान पार्षद किन्नर संध्या रानी ने वार्ड वासियों के लिए स्वयं हाथ में गैती उठाकर कच्ची नाली की खुदाई शुरू कर दी है।
इसके कुछ दिन पहले भी पार्षद संध्या रानी के द्वारा वार्ड में पानी की समस्या को लेकर नगरपालिका के सीएमओ,इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई थी। उस दौरान भी उनके द्वारा अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया था कि वार्ड में लोगों को पानी की अत्यंत आवश्यकता है लेकिन नगर पालिका विभाग के कर्मचारियों के कारण उन्हें पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उनके द्वारा इसे तत्काल दुरुस्त करने की मांग की गई थी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *