उमरिया (संवाद)। आज कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्थानीय सिंधी धर्मशाला में स्थानीय नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर एक बैठक आहूत की गई थी। जिसमें कांग्रेस संगठन के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक चैन सिंह बरकड़े भी पहुंचे हुए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की बैठक जैसे ही प्रारंभ हुई तभी प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर टकराव शुरू हो गया जिसके बाद टकराव इतना बढ़ गया कि गाली गलौज और धक्का मुक्की जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। एक तरफ जहां कांग्रेस के दूसरे गुट जिसमें कांग्रेस नेता पुष्पराज सिंह और उनके समर्थकों का कहना है कि नगर पालिका चुनाव में उनके द्वारा तय किये गए उम्मीदवारों को पार्षद की टिकिट दिया जाय।वहीं कांग्रेस का पहला गुट जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित कांग्रेस के स्थानीय बड़े, छोटे नेता शामिल है, वे इस नगर पालिका चुनाव में अपने अनुसार प्रत्यासियो का चयन कर पूरे 24 वार्डों में चुनाव कराना चाहते है। इसी बात को लेकर पर्यवेक्षक के सामने दोनों गुटों के समर्थक आपस मे जमकर भिड़ गए।
हालांकि कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ और इसके बाद बैठक की गई। जिसके बाद नगर पालिका परिषद उमरिया के पर्यवेक्षक चैन सिंह बरकड़े ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से गहन विचार विमर्श किया। इस अवसर पर नगर के सभी 24 वार्डो की समीक्षा की गई।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक श्री बरकड़े ने बताया कि कांग्रेस केवल जीतने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट देगी। उन्होने कहा कि उमरिया नगर हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। विपरीत परिस्थितियों मे भी शहर के लोगों ने अपना स्नेह पार्टी को दिया है। पिछले कई वर्षो से नागरिकों के सांथ जिस तरह का सौतेला व्यवहार हुआ है। उन्हे कई प्रकार से प्रताडि़त किया गया है। उससे लोग काफी व्यथित हैं, और मौके के इंतजार मे हैं। श्री बरकड़े ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस इस बार अपने दम पर परिषद मे बहुमत प्राप्त कर अपना अध्यक्ष बैठायेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, कांग्रेस नेता एडवोकेट पुष्पराज सिंह, ध्रुव सिंह, प्रदेश सचिव शकील खान, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ,अशोक गौंटिया, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, शिशुपाल यादव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह (अब्बू), श्रीमती सावित्री सिंह, अमृतलाल यादव, मिथलेश राय,ध्यान सिंह, राजीव सिंह बघेल, मयंक प्रताप सिंह, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, मो. नईम, असलम शेर,उदय प्रताप सिंह, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, हीरेश मिश्रा, ताजेन्द्र सिंह, प्रहलाद यादव, अशोक गुप्ता,धनीलाल राठौर, एरास खान, अयाज खान, विक्रम सिंह, राहुल सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ताराचंद राजपूत, लक्ष्मी गुप्ता, हर्ष सिंह सहित वार्डो के प्रभारी, टिकट के दावेदारों सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।