कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय पाली का किया औचक निरीक्षण

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। कलेक्टर डा0 के.डी. त्रिपाठी ने तहसील कार्यालय पाली में मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना भूमि सीमांकन अभियान, आरसीएमएस सहित राजस्व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने तहसीलदार पाली को निर्देश दिये की भूमि सीमांकन कार्य मे जिन राजस्व निरीक्षको द्वारा वांछित प्रगति नही जाई जा रही है। उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी करे। साथ ही स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार प्रदाय योजना, सीएम हेल्पलाईन तथा जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का प्रचार प्रसार करने तथा आवेदको की समस्याओ का त्वरित निदान कराने के निर्देष दिये। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय पाली का भी निरीक्षण किया उन्होने कार्यालय परिसर की साफ सफाई तथा कार्यालय भवन की रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पाली रमेष परमार एवं नायब तहसीलदार तथा विभागीय अमला उपस्थित रहा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *