कलेक्टर केडी त्रिपाठी के निर्देश जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैदानी अमला व्यवस्थित रूप से कार्य करें

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने जिले भर के अधिकारियों की पहली परिचयात्मक बैठक में निर्देष दिए कि हम सबका दायित्व जन सुविधा उपलब्ध कराना है। शासन द्वारा अपेक्षित एवं संचालित योजनाओं का व्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। जन षिकायतों का निराकरण समय सीमा में हो , सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को माह वार आवंटित कर लक्ष्य प्राप्त की जानकारी प्रत्येक माह की 5 तारीख तक निर्धारित प्रारूप में भेजना सुनिष्चित करें। उन्होंने शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय गौरव दिवस कार्यक्रम में दिए गए दायित्वों का बेहतर क्रियान्वयन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में और अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगें । मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत सामूहिक विवाहों का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए पूर्व से ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी मोहित सूद, अपर कलेक्टर अषोक ओहरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी, एसडीएम सिद्धार्थ पटेल, नेहा सोनी, विभिन्न विभाागों के जिला प्रमुख अधिकारी , तहसीलदार एवं ंनायब तहसीलदार , जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन , समय सीमा के पत्रों तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की । उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह प्रयास करे कि उनकी ग्रेडिंग ए स्तर की हो, इसके लिए हर विभाग को आवेदन प्राप्त होते ही संतुष्टिपूर्वक निराकरण के लिए एल- 1 स्तर के अधिकारी की मॉनीटरिंग करनी होगी। वर्तमान में सीएम हेल्पलाईन में जो आवेदन निराकरण हेतु लंबित है, संबंधित अधिकारियों को जवाबदारी सौंपकर तीन दिन के भीतर निराकरण कराना सुनिष्चित किया गया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *