कलयुगी पुत्र ने अपने ही बाप पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम बल्हौड के टिकुरी टोला में एक बेटे ने अपने ही बाप पर कुल्हाड़ी से हमला दिया जिससे पिता की मौके पर ही  मृत्यु हो गई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि आरोपी बेटा किसी बात को लेकर घर पर ही विवाद कर रहा था। जिसके बाद पिता के द्वारा बीच बचाव किया तो आरोपी पुत्र अमित कोल ने अपने पिता लाला कोल पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की है।
घटना को लेकर बताया गया कि मृतक पिता के चार पुत्र है। जो घटना से पहले खेत पर बोर से पानी लगाने को लेकर आपस मे विवाद कर रहे थे। इस बीच पिता की समझाइश और बीच बचाव से आरोपी पुत्र भड़क गया और कुल्हाड़ी से तीन बार हमला कर पिता को मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद मां ने बीच बचाव की कोशिश की तो माँ को भी दांत से काटकर घायल कर दिया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *