करीब 5 हजार कलशों में निकला भव्य जावरा जुलूस,मंत्री मीना सिंह सहित हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले का प्रसिद्ध माता बिरासिनी मंदिर से 9 दिनों तक बिरासिनी माता और कलश, जवारों का पूजा अर्चना करने के बाद आज नवमी तिथि के दिन भव्य जावरा जुलूस मंदिर से निकालकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सगरा तालाब पहुंचा जहां जवारों का विसर्जन किया गया।इस बीच प्रदेश की मंत्री सुश्री मीना सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग और श्रद्धालु सम्मिलित हुए। 

Contents
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले का प्रसिद्ध माता बिरासिनी मंदिर से 9 दिनों तक बिरासिनी माता और कलश, जवारों का पूजा अर्चना करने के बाद आज नवमी तिथि के दिन भव्य जावरा जुलूस मंदिर से निकालकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सगरा तालाब पहुंचा जहां जवारों का विसर्जन किया गया।इस बीच प्रदेश की मंत्री सुश्री मीना सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग और श्रद्धालु सम्मिलित हुए। शारदेय नवरात्रि की नवमीं तिथि पर आज जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी धाम से 4623 जवारा कलशों का ऐतिहासिक जवारा जुलूस आज निकाला गया। दोपहर 3:30 बजे माँ बिरासिनी देवी मंदिर संचालक, समिति के अध्यक्ष कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पूजा अर्चना कर जुलूस को रवाना किया। जिसके बाद जवारा जुलूस नगर के मुख्य मार्केट से  होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग, बाबूलाइन, थाना रोड होते हुए सगरा तालाब मे विसर्जित किया गया।ऐतिहासिक और भव्य जवारा जुलूस में जुलूस के सबसे आगे चल रहे पुलिस बल के द्वारा मार्गो से लोंगो की भीड़ को किनारे करते हुए चल रहा था। इसके बाद साउंड सिस्टम में डीजे और फिर बैंड, गुदुम बाजा में थिरकते श्रद्धालु चल रहे थे। वहीं काली के रूप में कलाकार हाथों में तलवार लिए नृत्य करते हुए चल रहे थे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा सहित अन्य तमाम व्यवस्थाएं की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा नगरपालिका व स्थानीय लोगों के द्वारा जगह-जगह पीने के पानी की आदि।की व्यवस्था की गई थी।जवारा जुलूस मे मंत्री सुश्री मीना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, प्रकाश पालीवाल, सरजू प्रसाद खंडेलवाल, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के अलावा स्थानीय गणमान्य नागरिक, नव निर्वचित पार्षद सहित दूर दराज गांवों के श्रद्धालु व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
शारदेय नवरात्रि की नवमीं तिथि पर आज जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी धाम से 4623 जवारा कलशों का ऐतिहासिक जवारा जुलूस आज निकाला गया। दोपहर 3:30 बजे माँ बिरासिनी देवी मंदिर संचालक, समिति के अध्यक्ष कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पूजा अर्चना कर जुलूस को रवाना किया। जिसके बाद जवारा जुलूस नगर के मुख्य मार्केट से  होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग, बाबूलाइन, थाना रोड होते हुए सगरा तालाब मे विसर्जित किया गया।

ऐतिहासिक और भव्य जवारा जुलूस में जुलूस के सबसे आगे चल रहे पुलिस बल के द्वारा मार्गो से लोंगो की भीड़ को किनारे करते हुए चल रहा था। इसके बाद साउंड सिस्टम में डीजे और फिर बैंड, गुदुम बाजा में थिरकते श्रद्धालु चल रहे थे। वहीं काली के रूप में कलाकार हाथों में तलवार लिए नृत्य करते हुए चल रहे थे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा सहित अन्य तमाम व्यवस्थाएं की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा नगरपालिका व स्थानीय लोगों के द्वारा जगह-जगह पीने के पानी की आदि।की व्यवस्था की गई थी।

जवारा जुलूस मे मंत्री सुश्री मीना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, प्रकाश पालीवाल, सरजू प्रसाद खंडेलवाल, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के अलावा स्थानीय गणमान्य नागरिक, नव निर्वचित पार्षद सहित दूर दराज गांवों के श्रद्धालु व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *