करकेली में प्रियंका सिंह,मानपुर में ममता सिंह बनी जनपद अध्यक्ष,मानपुर में निर्विरोध हुआ चुनाव

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले की 2 महत्वपूर्ण जनपद पंचायत करकेली और मानपुर में आज जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर के द्वारा शांति पूर्ण तरीके चुनाव के लिए अधिकारियों की तैनाती कर निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।
करकेली जनपद की बात करे तो यहां पर श्रीमती प्रियंका/मून सिंह ने जनपद अध्यक्ष के चुनाव का नाम निर्देशन पत्र भरा वही उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में श्रीमती पूनम साहू भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री,संसद ज्ञान सिंह और विधायक शिवनारायण सिंह की तरफ से नामांकन दाखिल किया गया था। जिसके बाद वोटिंग कराई गई जिसमें जनपद करकेली के अंतर्गत निर्धारित 25 सदस्यों में से 15 वोट प्रियंका/मून सिंह मिले, वहीं भाजपा की तरफ से कैंडिडेट श्रीमती पूनम साहू को 10 मत प्राप्त हुए है। इस तरह प्रियंका/मून सिंह 5 वोटों से विजयी हुए है।
वहीं मानपुर जनपद में कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवार रोशनी सिंह अपने 12 सदस्यों के साथ समय पर जनपद कार्यालय नही पहुंच सकी और वह वहाँ पहुंचने में निर्धारित समय से 2 मिनिट लेट हो गई जिस कारण वे जनपद के चुनाव में शामिल नही हो सकी। जिस कारण भाजपा की तरफ से बनाई गई उम्मीदवार श्रीमती ममता सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
हालांकि इसके पहले ही करकेली जनपद से प्रियंका/मून सिंह के विजयी होने रुझान मिल चुके थे जिसके बाद वोटिंग में उनकी जीतने के बाद उनके जीत वाले रुझान पर मुहर लग चुकी है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *