करकेली जनपद क्रमांक 3 से प्रियंका सिंह सबसे आगे, इधर ग्राम घंघरी से उमा दौलत सिंह बनी सरपंच

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 25 जून को हुए प्रथम चरण के मतदान के बाद हुई मतगणना में करकेली जनपद के वार्ड क्रमांक 3 से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रही प्रियंका मून सिंह केे सबसे आगे होने की खबर है।
प्रियंका की सबसे आगे होने की खबर सुनकर उनके क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। बड़ेरी, महिमार, तखतपुर, खेरवा और कछरवार सहित उनके तमाम समर्थकों में खुशी का माहौल है। हालांकि अभी अधिकृत रूप से उनकी घोषणा नहीं की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि को इसकी अधिकृत घोषणा कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। लेकिन 24 जून को हुए मतगणना के रुझान के अनुसार उनकी जीत मानी जा रही है।
इधर ग्राम पंचायत घंघरी में 25 जून को हुए मतदान की मतगणना होने के बाद सरपंच पद की उम्मीदवार श्रीमती उमा सिंह पति दौलत सिंह ने शानदार जीत हासिल की है। ग्राम पंचायत घंघरी में सरपंच पद पर अन्य कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे थे। जिससे पूरे चुनाव में भारी कशमकश के साथ अंततः घंघरी निवासी लकी सिंह की मां श्रीमती उमा सिंह ने सरपंच पद पर अपनी जीत दर्ज की है।
उनके जीतने से उनके सारे समर्थकों में जश्न का माहौल है। इस पूरे चुनाव के दौरान श्रीमती उमा सिंह के बेटे लकी सिंह ने गांव के युवाओं को जोड़कर इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वही गांव के युवाओं का भी भरपूर सहयोग मिला है। घंघरी के युवाओं में दिलीप सिंह बघेल दीपू, गोलू सिंह, डॉक्टर बर्मन, संगीत बर्मन, दीपू बर्मन, लालजी बर्मन, गुड्डू बर्मन, भीम बर्मन, सरदार बर्मन, सोनू बर्मन, कमलाकांत मंडू बर्मन, मोनू बर्मन, अमर सिंह, नेमी बर्मन, बिस्सू बर्मन, राकेश बर्मन, रानू बर्मन, पप्पू दादा, अंकित, अमित सिंह बघेल, सूरज, राजा बर्मन, शिवम बर्मन, शेखर मिश्रा व सोनू काछी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ग्राम पंचायत बड़ेरी और महिमार की बात करें तो ग्राम पंचायत बड़ेरी का सरपंच पद अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित था जिसमें मीना सोहन कोल ने सरपंच पद पर जीत हासिल की है। वही उगेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती तारा सिंह, दोनों ने पंच पद पर विजय हासिल की है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि बड़ेरी निर्वाचित हुई सरपंच मीना सोहन कोल को उगेन्द्र प्रताप सिंह (दुइया काका) का समर्थन प्राप्त था।
वही ग्राम पंचायत महिमार में महिमार निवासी मनीष सिंह ने सरपंच पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत से उनके समर्थकों और गांव में खुशी का माहौल है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *