सीएम शिवराज के निर्देश पर चंदिया में स्मार्ट सिटी के कार्यों की सुनवाई कल 18 अक्टूबर को, इधर कमिश्नर राजीव शर्मा ने ग्राम भुण्डी में आयोजित शिविर में बांटे हितलाभ

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। उपायुक्त राजस्व शहडोल संभाग ने पत्र जारी कर अधीक्षण यंत्री  लोक निर्माण विभाग शहडोल संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन शहडोल संभाग, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शहडोल को निर्देशित किया है कि 18 अक्टूबर 2022 को वस्तुस्थिति संबंधी  जानकारी के साथ तहसील कार्यालय चंदिया में आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जारी पत्र में कहा गया है कि प्राप्त शिकायतों के संबंध में स्थल निरीक्षण एवं जाँच की कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें।   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देशों के परिपालन में उमरिया जिले की स्मार्ट सिटी चंदिया के कार्यों के संबंध में 18 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11.00 बजे से तहसील कार्यालय चंदिया में उपस्थित होकर आम नागरिकों से शिकायत प्राप्त की जाए।
कमिश्नर राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में हितग्राहियों को बांटे हिट लाभ
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत किए गए सर्वे तथा सर्वे एवं षिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता को परखने हेतु उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत भुण्डी में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में भाग लिया। उन्होंने दिव्यांग राजकुमारी को ट्राई साइकिल प्रदान की तथा कमिश्नर ने किसानों को फौती नामांतरण पत्र भी प्रदान किया। शिविर में कलेक्टर उमरिया श्री संजीव श्रीवास्तव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्रीमती इला तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *