कमिश्नर राजीव शर्मा को युवाओं ने भेंट किया मिट्टी के बने गणेश,इधर बरसाती बांटकर असहायों को दे रहे सहारा

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। ग्रीन गणेश अभियान के तहत युवा टीम उमरिया के द्वारा शहडोल संभाग कमिश्नर राजीव शर्मा को मिट्टी की बनी गणेश प्रतिमा भेंट गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं बधाई दी गई।  हाल ही में युवा टीम उमरिया के द्वारा ग्रीन गणेश अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में मिट्टी की प्रतिमा बनाने एवं प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा में स्थापित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। विद्यालय छात्राओं एवं युवा टीम के सदस्यों के द्वारा अपने हाथों से निर्माण की गई मिट्टी गणेश प्रतिमा संभाग में जिले के अधिकारियों को भेंट की जा रही है। शहडोल संभाग कमिश्नर राजीव शर्मा ने युवा टीम उमरिया के सराहना करते हुए कहा कि बहुत ही अच्छी पहल है। प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनी प्रतिमाएं जल को पूरी तरीके से दूषित कर देती है एवं नदी तालाबों के जल को ग्रहण करने वाले पशु पक्षियों एवं व्यक्तियों को भी हानि पहुंचआती है। ग्रीन गणेश  अभियान युवा टीम उमरिया की सराहनीय पहल है हम सभी को इन युवाओं की पहल में भागीदारी निभानी चाहिए। मिट्टी की गणेश प्रतिमा भेंट करते समय युवा हिमांशु तिवारी सनी यादव रविंद्र प्रजापति ज्योति विश्वकर्मा सुनील प्रजापति प्रदीप राय संदीप साहू रश्मि मिश्रा एवं सभी उपस्थित रहे।
क्र07
युवाओं की टोली ने बरसात  में बरसाती प्रदान कर असहाय महिला के लिए बने मददगार
जिले के सक्रिय युवा टीम उमरिया के सदस्यों के द्वारा इस भीषण बरसात के दौरान एक वृद्ध असहाय महिला को बरसाती एवं सूखा राशन प्रदान किया गया।   टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें जैसी ही सूचना मिली बिरसिंहपुर पाली साईं मंदिर के समीप एक वृद्ध महिला का झोपड़ा अस्त-व्यस्त हो गया और इस भीषण बरसात में पूरा पानी झोपड़े के अंदर जाने लगा और रहने की व्यवस्था नही हो पा रही थी।जो बरसाती पहले से लगी वो पूरे तहर से खराब हो चुकी थी । उसी बीच युवाओं की टोली उस स्थान पर पहुंच कर उन महिला को बरसाती प्रदान कर झोपड़े को सुरक्षित करने का प्रयास किया एवं साथ ही साथ सूखा राशन भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवा टीम उमरिया हमेशा देश हित समाज हित और विद्यार्थियों के हितों में कार्य कर रही है। महिला ने बड़ी खुशी के साथ युवा टीम के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया । सहायता के दौरान युवा हिमांशु तिवारी,नरेश प्रजापति,खुशी सेन, सुनील प्रजापति,ज्योति विश्वकर्मा, सिलोचना गुप्ता एवं सभी का सहयोग रहा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *