कमिश्नर और कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हटा चंदिया पटवारी

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के चंदिया तहसील अंतर्गत चंदिया नगर के पटवारी को हटाने की मांग चंदिया नगर की लोगों ने की थी जिस पर कमिश्नर शहडोल ने भी पटवारी को हटाने निर्देश दिए थे बावजूद इसके डेढ़ साल बीतने के बाद भी वह पटवारी टस से मस नहीं हुआ।
जिले के चंदिया तहसील अंतर्गत चंदिया नगर में पदस्थ पटवारी सूर्यकांत सोनीे के द्वारा रिकार्डो में जानबूझकर गलत डाटा फीडिंग कर सुधार के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। इसके अलावा न्यायालय में चल रहे प्रकरण में भी उसका यही दृष्टिकोण रहता है। राशि नही मिलने पर वह गोलमोल प्रतिवेदन दे दिया जाता है। वही यदि घूस दे दी जाए जाए तो वही काम आसानी से निपट जाता है। जिससे त्रस्त होकर चंदिया नगर के लोगों ने पटवारी के खिलाफ कई बार शिकायतें की। कमिश्नर शहडोल से भी शिकायत की गई जिसे कमिश्नर ने गंभीरता से लिया था और उनके द्वारा पटवारी को हटाने निर्देश भी दिए गए थे।
कमिश्नर शहडोल के निर्देश के बाद डेढ़ साल बीत चुके हैं लेकिन पटवारी को वहां से हटाना तो दूर उस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी के द्वारा भी अभी हाल ही में पटवारी को हटाने निर्देश दिए गए हैं। लेकिन चंदिया तहसील के अधिकारी के द्वारा पटवारी सूर्यकांत सोनी को हटाने की बजाय संरक्षण दे रहे हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *