कछराटोला का कोटेदार ग्रामीणों को नहीं दे रहा है राशन, ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के कछराटोला गांव के सैकड़ों ग्रामीण कलेक्टर उमरिया की जनसुनवाई में इस बाबत शिकायत करने पहुंचे हुए थे कि उन्हें कछराटोला का कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। उनके द्वारा कलेक्टर से शिकायत कर राशन दिलाए जाने और कोटेदार के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है।
कलेक्टर को शिकायत पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि कछराटोला की शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान विपुल शुक्ला नामक कोटेदार संचालित करता है। जिसके द्वारा कोटे से ग्रामीणों को राशन देने में लापरवाही बरतने के साथ राशन की सामग्री ब्लैक कर देता है। बीते सितंबर माह का राशन भी ग्रामीणों को नहीं मिला है। कार्डधारकों के द्वारा कई बार कोटेदार विपुल शुक्ला से राशन की मांग करने के बाद उसके द्वारा राशन देना तो दूर बल्कि कार्ड धारियों को धमकाना और यह कहना कि तुमको जहां मेरी शिकायत करना है तो कर दो।
ग्रामीणों को राशन नहीं मिलने के बाद ग्रामीण अब कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी की जनसुनवाई में पहुंचे थे और वह लिखित शिकायत कर उन्हें सितंबर माह से राशन दिलाए जाने और लापरवाही और राशन को ब्लैक कर देने वाले कोटेदार विपुल शुक्ला के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *