कटनी (संवाद)। जिले में खाकी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पर किसी अपराधी को बचाने या अवैध कार्य को संरक्षण देने की बात नहीं है। बल्कि यहां पर एक गंभीर बात सामने आई है जिसमें जिले के रीठी थाना के पुलिस आरक्षको के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और धमकी देने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रीठी के सीएम राइज स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को रीठी थाना में पदस्थ दुआ रक्षकों जिसमें धर्मेंद्र पटेल और धर्मेंद्र यादव शामिल है, उनके द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड करने के बाद धमकी दी गई है। जिसके बाद स्कूल में पढ़ने वाली लगभग 50 छात्राओं ने पुलिस थाना पहुंचकर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है।
स्कूल की एक दसवीं की छात्रा ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की गई है। जिसमें बताया गया कि वह अन्य छात्राओं के साथ ऑटो से जा रही थी तभी रास्ते मे रीठी थाने में पदस्थ दो आरक्षक जिसमें चालक धर्मेंद्र पटेल और आरक्षक धर्मेंद्र यादव के द्वारा उनके साथ छेड़खानी और अभद्रता कर उन्हें धमकाया गया है। जिससे स्कूल की छात्राएं डरी और सहमी है। जिसके बात छात्राओं ने स्कूल की अपने अन्य सहेली छात्राओं से घटना के बारे में बताया। इसके बाद लगभग 50 छात्राओं ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
मामले में रीठी थाना में पदस्थ टीआई सतीश तिवारी ने बताया कि बुधवार को रीठी बाईपास में पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान वहां से ऑटो गुजरा और वह किनारे से दूसरे रास्ते होकर भागने का प्रयास किया था जिसे आरक्षकों के द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया है। शायद उसी दौरान यह घटना हुई होगी। हालांकि उन्होंने छात्राओं की शिकायत पर आरक्षकों के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही करने की बात कही है।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी
संस्कृति के मूल में सामाजिकता
है, सद्भाव है और इस सद्भाव को
बढ़ाने में सामूहिक विवाह
सम्मेलन एक बड़ा ही मजबूत और
कारगर माध्यम है। बेटियों के
पाणिग्रह - 14/03/2026