एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व दलबदलू नेताओं का कांग्रेस से भाजपा और भाजपा से कांग्रेस में आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिसमें देवास के जिला पंचायत अध्यक्ष सहित उनके तमाम समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें स्वयं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस पर उनका स्वागत कर भाजपा के सदस्यता दिलाई है।
