उमरिया में एमपी बिरला सीमेंट का राजमिस्त्री सम्मेलन सम्पन्न

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। देश की अग्रणी सीमेंट कंपनी एमपी बिरला सीमेंट द्वारा उमरिया में एक राजमिस्त्री सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कंपनी के तकनीकी अधिकारी अनूप नायक द्वारा कंपनी के उत्पाद बिरला सम्राट सीमेंट के बारे में विस्तृत रूप से उनकी गुणवत्ता के बारे में राजमिस्त्री भाइयों को बताया गया। वहीं कंपनी के सीलन रोधक सीमेंट रक्षक के बारे में विस्तृत जानकारी एवं डेमो दिया गया कंपनी के ही उत्पाद वाटर प्रूफ केमिकल आईडब्ल्यूपी एवं परफेक्ट प्लस वॉल पुट्टी के बारे में जानकारी दी गई।
इस सम्मेलन को सफल बनाने में उमरिया जिले के सेल्स मैनेजर अरुण महेश्वरी, कंपनी के सी एंड एफ  विनोद आहूजा उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिलाष मिश्रा एवं सूर्या सिंह का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम में आधा सैकड़ा से ज्यादा राजमित्री जन मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *