उचित मूल्य दुकान विक्रेता गुलाम गौस खान कर रहा था गरीबों के राशन की कालाबाजारी,एसडीएम ने दिए वसूली के आदेश

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया (संवाद)।  एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल ने कनष्ठि आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित चंदिया द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान दुब्बार के विक्रेता गुलाम गौस खान पर माह मार्च एवं अप्रैल 2023 के खाद्यान्न का ट्राजेक्षन करने के बावजूद पात्र परिवारों को एक माह का खाद्यान्न नही वितरित करने के कारण एक माह के खाद्यान्न की राषि एक लाख 86 हजार  54 रूपये के वसूली के निर्देष दिए है।

17 अप्रैल 2023 को कनष्ठि आपूर्ति अधिकारी द्वारा दुकान का भौतिक सत्यापन करने पर फोर्टीफाईड चावल 38.96 क्विटल कीमत एक लाख 77 हजार 423 रूपये , 3.71 क्विटल गेहूं कीमत 7 हजार 475 रूपये, शक्कर 19 किलो कीमत 757 रूपये तथा नमक 36 किलो कीमत 399 रूपये कम पाया गया। जिसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेष 2015 का उल्लंघन मानते हुए वसूली के आदेष दिए गए है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *