इधर से उधर किये गए राजस्व निरीक्षक, प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर के निर्देश

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि जिले मे पदस्थ राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी नायब तहसीलदार एवं प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के पदों पर नियुक्त किया जाकर स्थानांतरण किए जाने के फलस्वरूप जिले मे पदस्थ राजस्व निरीक्षकों को वृत्त में प्रषासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से आगामी आदेश तक अन्य वृत्त, तहसील में पदस्थ किया गया है, जिसमें नंदलाल साकेत राजस्व निरीक्षक वृत्त रायपुर तहसील मानपुर को वृत्त बरबसपुर तहसील मानपुर, लखन सिंह धुर्वे राजस्व निरीक्षक वृत्त बल्हौड तहसील मानपुर को वृत्त उमरिया तहसील बांधवगढ़, रामनरेष यादव राजस्व निरीक्षक वृत्त अमरपुर को वृत्त नौरोजाबाद तथा रामानंद तिवारी राजस्व निरीक्षक वृत्त बिजौरी को तहसील नजूल उमरिया मे पदस्थ किया गया है। यह आदेष तत्काल प्रभावशील हो गया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *