रायसेन (संवाद)। एमपी में सरकार की अपराधी और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही को अब पब्लिक अपने हाथ में ले रही है। रायसेन जिले में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी के मकान को गिराने की मांग जब पुलिस और प्रशासन ने पूरी नहीं की, तब गुस्साई पब्लिक ने स्वयं जाकर आरोपी का मकान गिरा दिया।
