आरसेटी में 30 युवतियाँ हुईं मोबाईल रिपेयरिंग पर प्रशिक्षित
उमरिया (संवाद)। भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, उमरिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत उमरिया के अंतर्गत 30 दिवसीय सेल फोन मरम्मत एवं सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी 2023 से किया गया था, जिसका समापन 2 फरवरी 2023 को किया गया। इस अवसर पर 1 फरवरी 2023 को असेसमेंट कन्ट्रोलर ओ.पी.चतुर्वेदी के माध्यम से किया जाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 2 फरवरी 2023 को मुख्य अतिथि जिला अग्रणी प्रबंधक लीड बैंक उमरिया टी.के.सिंह एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र उमरिया दिनेश मर्सकुले एवं क्षेत्राधिकारी एसबीआई मैन ब्रांच उमरिया उमेश सिंह व आरसेटी निर्देशक सुनील जैन व समस्त आरसेटी स्टॉफ की उपस्थिती में किया गया।
जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों का परिचय लेते हुये ऋण संबंधित उचित मार्गदर्शन देकर उनका उत्साहवर्धन कर शुभकामनांए प्रदान किया गया, श्री मर्सकुले द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को सेल फोन मरम्मत एवं सेवा प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण करने और उनकी इस दिशा में अभिरूचि की सराहना करते हुये प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से ऋण सुविधा के संबंध में उचित मार्गदर्शन देकर उनके उज्जवल भविष्य हेतु बधाई दी गई । उमेश सिंह द्वारा भी सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के उनके इस निर्णय एवं उनके द्वारा बताये गये प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों व संस्थान में प्राप्त सभी सुविधाओं का अनुभव से प्रभावित होकर एस.बी.आई.आरसेटी संस्थान की भी सराहना की और सभी महिला प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिये पूंजी के अभाव होने पर ऋण संबंधित जानकारी प्रदान कर सभी का मनोबल बढ़ाते हुये धन्यवाद के साथ अभिवादन किया गया।
अंत में आरसेटी निर्देशक द्वारा मोबाईल सेवा कार्य से जुड़े रहने की सलाह दी गयी । साथ ही कहा गया कि आपके द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण से आपके स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं और आपकी मेहनत व लगन पर निर्भर करता है, कि आप अपने काम को कितने अच्छे तरीके से करते हैं। उसके पश्चात्ं सभी प्रषिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई शुभकामनाएं प्रदान करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।
Leave a comment