आयुक्त राजीव शर्मा और एडीजी डीसी सागर के नेतृत्व में चंदिया नगर में निकाली नशा मुक्त अभियान की रैली,कलेक्टर कृष्णदेव भी हुए शामिल

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर पूरे प्रदेश के साथ उमरिया जिले में भी नशा मुक्ति अभियान का संचालन जन सहयोग से किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देष्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर नषा नही करनें की प्रतिज्ञा दिलाना तथा नषे का कारोबार करने वाले लोगों को नेस्तनाबूत करना है। उमरिया जिले में व्यापक स्तर पर नषा मुक्ति अभियान का संचालन सतत रूप से किया जा रहा है। आम जन इस अभियान में सहभागी बनें तथा नषा नही करनें की प्रतिज्ञा लें। इस आषय के विचार शहडोल जोन के एडीजी पुलिस डीसी सागर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए।
नषा मुक्ति अभियान के तहत  चंदिया नगर परिषद में गढी चौराहे से आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजी पुलिस डी सी सागर की अगुवाई में रैली निकाली गई, जिसमें कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, एसडीएम सिद्दार्थ पटेल, एस डी ओ पी जितेंद्र जाट, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, तहसील दार बृंदेश पाण्डेय, सी एम ओ आनंद श्रीवास्तव सहित नगर के नागरिक, नगर निरीक्षक अरूणा व् दिवेदी, सहायक निरीक्षक पुलिस रावेन्द तिवारी तथा पत्रकारों ने भाग लिया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *