उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है। नगरों जैसी सुविधाओं का विस्तार किया है। आज हर गांव में पहुँच मार्ग, गांव के भीतर सीसी रोड, पानी निकासी की व्यवस्था, अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण सहित मत्स्य पालन एवं सिघाड़ा उत्पादन जैसे आजीविका बढाने के कार्य किये जा रहे हैं।

आवास हीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, हर घर नल से जल की व्यवस्था, सहित उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन ने महिलाओं की जिंदगी को आसान बना दिया हैं। अब महिलायें पर्दे से बाहर आकर आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं, उन्हें परिवार तथा समाज में भागीदारी निभाने के नये अवसर मिल रहें हैं। इस आशय के विचार प्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने गुरुवार को मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सेहरा में 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न तो भूखा सोए, गरीब की थाली सदैव भरी रहे, और न ही चिकित्सा और धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमो के लिए भटकना पड़े अब गांव में सामुदायिक भवन बन जाने से ग्रामवासी किसी भी कार्यक्रम के लिए भवन का उपयोग कर सकेंगे।
