अनूपपुर (संवाद)। अनूपपुर के जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत मनोरा गांव में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ के द्वारा आदिवासी महिला सरपंच (मुखिया) को जूता मार कर भगा देना जैसी बात कहने वाले सीईओ का स्थानांतरण हो गया है। लेकिन क्या उसके यहां से जाने से एक आदिवासी महिला के अपमान और घोर आपत्तिजनक गालियां देने का मामला थम जाएगा या उनकी इस हरकत से उन्हें सजा मिलेगी?
