आतंक का पर्याय बन चुके खूंखार अपराधी शीतल कोल गिरफ्तार,व्यापारियों ने ली राहत की सांस

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के नौरोजाबाद नगर में आतंक का पर्याय बन चुके खूंखार अपराधी शीतल कोल को आखिरकार नौरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इसके पहले उसकी गिरफ्तारी के लिए नगर के व्यापारियों ने पूरा दिन मार्किट बन्द कर खूंखार अपराधी शीतल कोल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा उसे पकड़ने के लिए उसके कई ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की गई लेकिन वह हर जगह बच निकला। लेकिन पुलिस के लगातार प्रयास से वह ज्यादा देर बच नही सका और अंततः वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जिसके बाद व्यापारियों और नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल बीते बुधवार की रात नौरोजाबाद का खूंखार अपराधी शीतल कोल ने नगर के एक व्यापारी के ऊपर सब्बल से हमला करने का प्रयास किया था। इसके पहले भी वह नगर के मार्केट स्थित दुकानों का ताला तोड़कर कई बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा लोंगो को लूटना उनके साथ मारपीट करना उसके लिए आम बात थी। नौरोजाबाद थाने में उसके नाम 2 दर्जन अपराध दर्ज है। इन्ही सब के कारण नगर के व्यापारी और नागरिक भय और दहशत में रहते थे। जिसको लेकर रोज रोज की टेंशन के कारण नगर व्यापारियों ने आज गुरुवार को पूरे मार्किट की दुकाने बंद कर आज दिनभर व्यापारी और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से खूंखार अपराधी शीतल कोल की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
बता दें कि खूंखार अपराधी शीतल कोल के द्वारा कई वारदातों से पूरे नगर में भय और दहशल का वातावरण निर्मित कर दिया था। इसके पहले पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा गुंडा माफिया अभियान के तहत उसके घर को भी ढहा दिया था।इसके अलावा पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। वजूद इसके वह अपनी आदतों से बाज नही आ रहा है।
व्यापारियों की मांग के बाद पुलिस टीम के द्वारा उसके कई ठिकानों में उसकी तलाश की गई लेकिन वह बचता रहा। जिसके बाद मुखबिर की सूचना से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शीतल नोरोजाबाद स्थित मुंडी खोली में छिपा बैठा है। जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई जिसमें शीतल कोल को गिरफ्तार किया गया है। शीतल कोल खूंखार अपराधी है इसके विरुद्ध हत्या,लूट जैसे गम्भीर मामलों के साथ दो दर्जन से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *