आखिर सीएम शिवराज लाडली बहना सम्मेलन में क्यों नहीं कराया स्वागत,फूल मालाओं से क्यों बनाई दूरी?

Editor in cheif
4 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिले के ग्राम भरौला में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन और रोजगार दिवस निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के द्वारा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का स्वागत और सम्मान के लिए साफ तौर पर मना कर दिया। कुछ क्षण के लिए तो लगा की ऐसा क्या हो गया जिससे सीएम स्वागत सम्मान के लिए मना कर रहे हैं। सीएम शिवराज के मंच में आते ही वह तुरंत माइक पकड़ कर अलाउंस कर दिया कि आज के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का स्वागत फूल माला  आदि जैसी कोई भी गतिविधि नहीं होगी।

दरअसल उमरिया जिले के ग्राम पंचायत भरौला में लाडली बहना सम्मेलन और रोजगार दिवस निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों के तहत भव्य आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल होने पहुंचे थे कार्यक्रम 24 मई को दोपहर 1:00 प्रारंभ होना था इसके ठीक पहले जिला मुख्यालय के घंघरी नाका स्थित ओवर ब्रिज में एक हादसा हो गया जिसमें 4 लोगों की मौत और लगभग दो दर्जन लोग घायल होना बताए गए हैं।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के ग्राम भरौला में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन और रोजगार दिवस निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के द्वारा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का स्वागत और सम्मान के लिए साफ तौर पर मना कर दिया। कुछ क्षण के लिए तो लगा की ऐसा क्या हो गया जिससे सीएम स्वागत सम्मान के लिए मना कर रहे हैं। सीएम शिवराज के मंच में आते ही वह तुरंत माइक पकड़ कर अलाउंस कर दिया कि आज के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का स्वागत फूल माला  आदि जैसी कोई भी गतिविधि नहीं होगी।दरअसल उमरिया जिले के ग्राम पंचायत भरौला में लाडली बहना सम्मेलन और रोजगार दिवस निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों के तहत भव्य आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल होने पहुंचे थे कार्यक्रम 24 मई को दोपहर 1:00 प्रारंभ होना था इसके ठीक पहले जिला मुख्यालय के घंघरी नाका स्थित ओवर ब्रिज में एक हादसा हो गया जिसमें 4 लोगों की मौत और लगभग दो दर्जन लोग घायल होना बताए गए हैं।जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में जो बस हादसे का शिकार हुई है वह बस लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने ग्राम भरौला जा रही थी तभी घघरी नाका स्थित ओवर ब्रिज के बीच में मोटरसाइकिल और बस की टक्कर हो गई टक्कर होने के बाद बस वही पलट गई।घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की दुखद मौत हुई हैं । वही बस में सवार पाली जनपद के ग्राम भौतरा निवासी 2 लोगों की मौत हुई है कुल मिलाकर इस हादसे में 4 लोगों की जाने चली गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।घटना की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को होने के बाद वह जैसे ही उमरिया स्थित हवाई पट्टी में प्लेन से उतरे और वह कार्यक्रम में ना जाकर सीधे हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां उन्होंने घायलों का समुचित इलाज करने और उसका पूरा खर्चा उठाने की बात कही। वही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा और नौकरी देने की बात कही है। इसके अलावा घायलों को भी 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।सीएम शिवराज हॉस्पिटल में घायलों का हाल जानने और मृतकों के परिजनों को ढांढस बांधने के बाद शिवराज सिंह चौहान और और राज्यपाल मंगू भाई पटेल लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने पहले मंच से इस हादसे में पीड़ित लोगों के प्रति शोक जाहिर किया वही उनके द्वारा कार्यक्रम में स्वागत समारोह फूल मालाएं आदि लेने और देने से साफ मना कर दिया।उन्होंने कहा कि हादसे में मृत और घायलों के परिवार के साथ वह उनके साथ खड़े हैं। सीएम ने कहा कि क्योंकि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास और आम जनता के लिए आयोजित किया गया है जिसमें निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी भी वितरण करना है इसलिए यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में जो बस हादसे का शिकार हुई है वह बस लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने ग्राम भरौला जा रही थी तभी घघरी नाका स्थित ओवर ब्रिज के बीच में मोटरसाइकिल और बस की टक्कर हो गई टक्कर होने के बाद बस वही पलट गई।घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की दुखद मौत हुई हैं । वही बस में सवार पाली जनपद के ग्राम भौतरा निवासी 2 लोगों की मौत हुई है कुल मिलाकर इस हादसे में 4 लोगों की जाने चली गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को होने के बाद वह जैसे ही उमरिया स्थित हवाई पट्टी में प्लेन से उतरे और वह कार्यक्रम में ना जाकर सीधे हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां उन्होंने घायलों का समुचित इलाज करने और उसका पूरा खर्चा उठाने की बात कही। वही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा और नौकरी देने की बात कही है। इसके अलावा घायलों को भी 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

सीएम शिवराज हॉस्पिटल में घायलों का हाल जानने और मृतकों के परिजनों को ढांढस बांधने के बाद शिवराज सिंह चौहान और और राज्यपाल मंगू भाई पटेल लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने पहले मंच से इस हादसे में पीड़ित लोगों के प्रति शोक जाहिर किया वही उनके द्वारा कार्यक्रम में स्वागत समारोह फूल मालाएं आदि लेने और देने से साफ मना कर दिया।उन्होंने कहा कि हादसे में मृत और घायलों के परिवार के साथ वह उनके साथ खड़े हैं। सीएम ने कहा कि क्योंकि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास और आम जनता के लिए आयोजित किया गया है जिसमें निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी भी वितरण करना है इसलिए यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *