आखिरकार भारमुक्त हुए चंदिया पटवारी सूर्यकांत सोनी

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया/चंदिया (संवाद)। जिले के चंदिया नगर में लंबे समय से पदस्थ पटवारी सूर्यकांत सोनी आखिरकार भार मुक्त हो गए।उन्हें चंदिया से बिलासपुर तहसील भेजा गया है।

बताया गया कि काफी लंबे समय से वह चंदिया में पदस्थ रहे है। इसके अलावा चंदिया नगर के नगर वासियों के द्वारा लगातार इस बात की मांग की जाती रही है कि चंदिया नगर में पदस्थ पटवारी सूर्यकांत सोनी के स्थानांतरण के बाद भी उन्हें भार मुक्त नहीं किया जा रहा है। जबकि नगर वासियों के द्वारा पटवारी के द्वारा की गई गड़बड़ी को लेकर कई बार कलेक्टर से लेकर कमिश्नर तक शिकायत कर चुके थे, बावजूद इसके पटवारी सूर्यकांत सोनी को भार मुक्त नहीं किया जा रहा था।

मीडिया में खबरें आने के बाद जिला प्रशासन नींद से जागा और पूर्व से स्थानांतरित पटवारी सूर्यकांत को बिलासपुर तहसील के लिए भार मुक्त कर दिया है।

Contents
उमरिया/चंदिया (संवाद)। जिले के चंदिया नगर में लंबे समय से पदस्थ पटवारी सूर्यकांत सोनी आखिरकार भार मुक्त हो गए।उन्हें चंदिया से बिलासपुर तहसील भेजा गया है।बताया गया कि काफी लंबे समय से वह चंदिया में पदस्थ रहे है। इसके अलावा चंदिया नगर के नगर वासियों के द्वारा लगातार इस बात की मांग की जाती रही है कि चंदिया नगर में पदस्थ पटवारी सूर्यकांत सोनी के स्थानांतरण के बाद भी उन्हें भार मुक्त नहीं किया जा रहा है। जबकि नगर वासियों के द्वारा पटवारी के द्वारा की गई गड़बड़ी को लेकर कई बार कलेक्टर से लेकर कमिश्नर तक शिकायत कर चुके थे, बावजूद इसके पटवारी सूर्यकांत सोनी को भार मुक्त नहीं किया जा रहा था।मीडिया में खबरें आने के बाद जिला प्रशासन नींद से जागा और पूर्व से स्थानांतरित पटवारी सूर्यकांत को बिलासपुर तहसील के लिए भार मुक्त कर दिया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *