एमपी (संवाद)। अगले कुछ महीनों में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में सत्ताधारी दल प्रदेश जिलों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों की जमावट के लिए सूची तैयार कर ली है इसके अलावा दिलों में पदस्थ कलेक्टर, एसपी, अपर कलेक्टर, डीएसपी, टी आई, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार जिनके कार्यकाल 3 साल पूरे हो रहे हैं उनके अगले सप्ताह में थोक बंद तबादले किए जाने की जानकारी मिली है। इसके लिए विभागों ने भी बाकायदा सूची तैयार कर ली है बस कुछ ही दिन में अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
