अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में हुआ योगा कार्यक्रम

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया (संवाद)। आजादी के अमृत महोत्सव पर्व  पर नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में 8वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री महोदय के आवाहन पर भारतवर्ष में 75 में ऐतिहासिक जगह पर व ग्रामीण क्षेत्रों में योगा कार्यक्रम संपन्न कराया गया साथ ही अग्निपथ योजना के बारे में भी बच्चों एवं उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की गई। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे भारतवर्ष में योगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत नेहरू युवा केंद्र जिला कार्यालय भी में योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

प्रतिभागियों को योगा का महत्व बताया गया। उन्होंने बताते हुए कहा कि योगा न सिर्फ योगा दिवस पर करना चाहिए योगा हमें नियमित रूप से प्रतिदिन करना चाहिए योगा हमारे स्वास्थ्य के लिए हमारे फिटनेस के लिए और हमें कई बीमारियों से योगा दूर रखता है इसलिए हमें योगा प्रतिदिन करना चाहिए  । योगा हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। ये सब योग के लाभ हैं।

योगासन करते समय जिलाधिकारी आदित्य सिंह लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी,नेशनल एक्स यूथ वॉलिंटियर हिमांशू तिवारी, युवा व महिला मंडल सदस्य लष्मी सिंह, वर्षा सिंह ,सौरव मिश्रा ,दिव्यांश वर्मा, आदित्य यादव, श्रीराम तिवारी, मन्नत तिवारी, रविंद्र सिंह लवकेश सिंह अभिषेक सिंह पूनम प्रजापति भावना प्रजापति उषा यादव नेहा प्रजापति शिवानी बर्मन, राज सेन, सुमित सेन ,सरिता तिवारी अरविंद कुमार यादव, पूजा परास्ते प्रेरणा तिवारी,प्रतिक्षा सोनी ,ज्योति सोनी,सोनिया रावत एवं सभी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *