हर घर तिरंगा अभियान-:युवाओं में दिखा उत्साह सेल्फी विथ तिरंगा लेकर की अपील

उमरिया (संवाद)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों शासकीय अशासकीय गांव-गांव घर-घर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी के तहत उमरिया जिले के युवाओं ने भी बड़ी उत्साह नजर आ रही है उन्होंने सेल्फी विद तिरंगा लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह अपने घर मोहल्ले गांव और हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज गौरव का प्रतीक है और लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्रदेश आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह अभियान चला रहा है।
उन्होंने कहा कि इसमें हर एक नागरिक की अहम भूमिका है। युवाओं की टोली भी इस अभियान में अहम भूमिका निभा रही है गांव-गांव घर-घर जाकर घर में तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। तिरंगा अभियान को लेकर जिले के सभी युवाओं में बड़ी उत्साह नजर आ रहा है।
युवा हिमांशू तिवारी का कहना है कि अनेक अत्याचारों, संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली आज़ादी का ये 75वां वर्ष है। आइए, इस वर्ष अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए हम *#HarGharTiranga* अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, और इस 11 से 17 अगस्त हर घर पर तिरंगा फहराएं।
युवाओं एवं युवतियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर लोगों से की अपील। उन्होंने कहा कि हर एक युवा अपने अपने घर अपने आसपास के लोगों को भी अपने घर पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित करने का कार्य करें। तिरंगा विद सेल्फी में हिमांशु तिवारी , नरेश प्रजापति, प्रेरणा तिवारी सनी यादव ज्योति विश्वकर्मा इच्छा तिवारी पूजा परस्ते लक्ष्मी सिंह ऋषभ त्रिपाठी महेंद्र तिवारी की भूमिका उल्लेखनीय है।
Leave a comment