कटनी (संवाद) जिले के शासकीय चिकित्सालय में अचानक आग लगने स अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।आग लगने के डर से लोग अपने नौनिहाल बच्चों और प्रसूता को लेकर यहां वहां भागते नजर आए। घटना की जानकारी के बाद जिले के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं इधर पूरे अस्पताल में आग का धुआं चारों ओर फैल चुका था लोग चीख-पुकार करते इधर-उधर भाग रहे थे।
दरअसल जिला चिकित्सालय कटनी में अचानक शिशु वार्ड और ठीक उसी के बगल में प्रसूता वार्ड में आग लगने और उससे भयभीत लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग किन वजहों से लगी है वह फिलहाल पता नहीं चल सका है। लेकिन इस दौरान मरीजों के परिजनों के द्वारा अपने नौनिहालों और प्रसूताओ को लेकर यहां वहां भागते नजर आए। आग के धुए से पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया जिससे लोग अचानक घबरा गए और किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर भयभीत हो उठे।
