विश्वेश्वरी माता दुर्गोत्सव समिति घंघरी नाका में देवी जागरण एवं आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम 19 अक्टूबर को

Editor in cheif
2 Min Read
Umaria (संवाद)। उमरिया नगर के घंघरी नाका में स्थित माता विश्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में 19 अक्टूबर गुरुवार को देवी जागरण एवं आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें मुंबई के कलाकारों के द्वारा देवी जागरण और उसके बाद आर्केस्ट्रा सहित डांस का कार्यक्रम रखा गया है।
बता दे कि कई वर्षों से उमरिया के गगरी नाका में माता दुर्गा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है इस बार भी विश्व श्री दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा जहां आकर्षक सजावट की गई है। वहीं पंडाल को भी माता के भवन के रूप में बनाया गया है। कई वर्षों से साज सज्जा के लिए मशहूर दुर्गा उत्सव समिति घांग्री नाका में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी देवी जागरण और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर दिन गुरुवार को रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा।
समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने बताया कि यह समिति लगातार कई वर्षों से दुर्गा पूजा मनाते आ रहा है। समिति के द्वारा माता के 9 दिनों तक पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। वहीं इस उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए जिले और जिले के बाहर से डेकोरेशन और साज सज्जा कराई जाती है, जो पूरे उमरिया नगर ही नही बल्कि पूरे जिले में मशहूर है।
इसके अलावा हर वर्ष जबलपुर, नागपुर और मुंबई के कलाकारों के द्वारा देवी जागरण और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम भी कराया जाता है। इस वर्ष भी नागपुर और मुंबई की संयुक्त ऑर्केस्ट्रा टीम के द्वारा दिनांक 19 अक्टूबर दिन गुरुवार को रात्रि 9:00 बजे से आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा गया है। जिसमें पहले भजन और देवी जागरण और इसके बाद आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम जिसमें प्रमुख रूप से डांस का कार्यक्रम भी रखा गया है। समिति ने नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *