विधायक शिवनारायण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगायात्रा,हर घर तिरंगा फहराने दिया संदेश

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिले में हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को लेकर बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह के नेतृत्व में आज ग्राम छादा कला में आजादी के अम्रत महोत्सव बके शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा ,घर घर तिरंगा के तहत जागरूकता रैली निकाली गई । इस यात्रा में भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जय घोष के साथ ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम छादा कला की सरपंच श्री मती राम दुलारी सिंह ,नौरोजाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष नईम वेग ,बबलू खान ,दिलदार सिंह,गोवर्धन यादव सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।

इधर तिरंगे की शान में डूबा गाँव और शहर, हाथों में तिरंगा लिए गली गली निकल रहे लोग
इधर पीएम नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज के आव्हान पर उमरिया जिले के हर घर तिरंगा अभियान को जागरूकता और सफल बनाने के लिए पूरे जिले के हर गांव और शहर में सघन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसको लेकर युवा टीम  के द्वारा ग्राम पंचायत पठारी में पहुंचकर हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच सहित सैकड़ों की तादात में लोंगो की सहभागिता रही है। तिरंगा यात्रा में सभी के हाथों में तिरंगा व नारों के साथ लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया गया।इस दौरान रुक-रुककर लोगों से संकल्प कराया कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।गया। भारत माता की जय, घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा, आजादी का उत्सव मनाएंगे, हर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारों से सारा नगर देश भक्ति के रंग में डूब गया।
 
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा की हर मन तिरंगा हर घर तिरंगा के उद्देश्य रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीण वासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि आजादी मुश्किलों और कई बलिदानों की वजह से हासिल हुई है। हमें घर-घर तिरंगा लहराकर महोत्सव को धूमधाम से मनाना है। तिरंगा यात्रा का आगाज करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में जन-जन को जोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं तथा आमजन को विभिन्ना माध्यमों से जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। इस महा अभियान को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी है।सरपंच गोविंद गौतम(बंटा महाराज),सुखसेन कोल जनपद सदस्य,नवीन पांडेय पंच, मुकेश सिंह,राहुल प्रजापति, संजू बर्मन, कालिका बर्मन, विद्यालय प्राचार्य रामसखा चौधरी, ग्रीस पांडे, युवा टीम से हिमांशु तिवारी सनी यादव सुनील प्रजापति कविता बर्मन संदीप साहू रविंद्र प्रजापति सलीम सिद्दीकी एवं सभी उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *