विधायक मीना सिंह की तानाशाही को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट,X पर सीएम मोहन यादव को लिखा कि क्या यही रामराज है.?

0
2363
भोपाल/उमरिया (संवाद)। उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना सिंह के द्वारा तानाशाही और दबंगई दिखाते हुए खेत में खाली खड़े 2 ट्रैक्टरों को पड़कर पुलिस और वन विभाग के हवाले कर दिया है। इस दौरान ट्रैक्टर में कोई भी अवैध सामान लोड नहीं था, बल्कि वह खेत में खाली खड़े थे। मीना सिंह के द्वारा स्वयं खेत में जाकर ट्रैक्टर को पकड़ा है और बाद में वन विभाग की टीम और पुलिस को बुलाकर कार्यवाही किए जाने का दबाव बना रही है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के CM डॉक्टर मोहन यादव को ट्वीट कर X पर लिखा है कि क्या यही आपका रामराज है।

विधायक मीना सिंह की तानाशाही को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट,X पर सीएम मोहन यादव को लिखा कि क्या यही रामराज है.?

दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान ट्रैक्टर मालिक जिसमें एक कांग्रेसी नेता और दूसरा पत्रकार शामिल है। इनके द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी पार्टी से चुनाव लड़ रही मीना सिंह का विरोध किया गया था। क्योंकि एक ट्रैक्टर मालिक कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी रहा है इस नाते वह अपनी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने के प्रयास में रहा है। इस दौरान वह बीजेपी की उम्मीदवार मीना सिंह का भी विरोध कर रहा था।

विधायक मीना सिंह की तानाशाही को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट,X पर सीएम मोहन यादव को लिखा कि क्या यही रामराज है.?

वहीं दूसरा ट्रैक्टर मालिक मानपुर का एक पत्रकार है। उसने भी चुनाव के दौरान पूर्व की 3 बार की मानपुर क्षेत्र से विधायक मीना सिंह के खिलाफ समाचार पत्र में कमियां उजागर की गई थी। पत्रकार के द्वारा पूरे मानपुर क्षेत्र जहां विकास कार्य नहीं हुए और जहां आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए महरूम है ऐसे समाचारों का प्रकाशन किया गया था। लेकिन अब चुनाव संपन्न हो गये है और मीना सिंह एक बार फिर मानपुर क्षेत्र से विधायक चुनी गई है।

विधायक मीना सिंह की तानाशाही को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट,X पर सीएम मोहन यादव को लिखा कि क्या यही रामराज है.?

लेकिन यह मसला वहीं समाप्त नहीं हुआ, बल्कि अब विधायक मीना सिंह के द्वारा चुनाव के दौरान किसी ना किसी रूप में उनका विरोध किये लोगों के साथ वह तानाशाही और दबंगई करते देखी जा रही है। इससे जुड़ा एक मामला हाल ही में देखने को मिला है, जहां एक कांग्रेस पदाधिकारी और एक पत्रकार का ट्रैक्टर खेत में बगैर कोई सामान लोड किया खड़ा हुआ था। इस दौरान विधायक मीना सिंह वहां पहुंच गई और पहले तो उन्होंने ही ट्रैक्टर को जप्त कर लिया बाद में मौके से ही वन विभाग और पुलिस को फोन कर ट्रैक्टर जप्त कराया है।

विधायक मीना सिंह की तानाशाही को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट,X पर सीएम मोहन यादव को लिखा कि क्या यही रामराज है.?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त दोनों ट्रैक्टर विधायक मीना सिंह और उनके कुछ नेताओं के द्वारा ट्रैक्टरों को पड़कर और मौके से फोन करके वन विभाग और पुलिस को बुलाकर जप्त कराया है। इस दौरान वन विभाग और पुलिस दोनों कार्यवाही से बचते रहे। लेकिन विधायक के द्वारा दबाव बनाकर कार्यवाही किए जाने की बात सामने आ रही है।

विधायक मीना सिंह की तानाशाही को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट,X पर सीएम मोहन यादव को लिखा कि क्या यही रामराज है.?

इसी दोनों मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को ट्वीट कर X पर लिखा है कि अब आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं क्या आपका यही रामराज्य है। वहीं आगे लिखा कि चुनाव समाप्त हो गया है, लेकिन चुनाव का प्रतिशोध इस प्रकार नहीं होना चाहिए, यह उचित नहीं है। रामराज में निर्दोष लोगों पर झूठे प्रकरण में उन्हें फसाना न्याय नहीं है और यह आपको शोभा नहीं देता, कृपया न्याय करिए। आप पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं उस नाते हर नागरिक को उसके संवैधानिक अधिकार दिलाना आपका प्रथम कर्तव्य है।

विधायक मीना सिंह की तानाशाही को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट,X पर सीएम मोहन यादव को लिखा कि क्या यही रामराज है.?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here