रिश्ते के नाम कलंक:नाबालिक भतीजी से उसके सगे फूफा ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

Editor in cheif
3 Min Read
Gwalior (संवाद)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रिश्तो के नाम पर कलंक लगा देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिक लड़की के साथ उसके सगे फूफा ने अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी लड़की के द्वारा अपनी मां को दिए जाने के बाद उसकी मां ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने आरोपी फूफा और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

रिश्ते के नाम कलंक:नाबालिक भतीजी से उसके सगे फूफा ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की ग्वालियर के माधवगंज थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर उसके साथ रहती थी जहां उसके सगे फूफा ने न सिर्फ उसे नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया बल्कि हद तो तब हो गई जब फूफा ने अपने दो अन्य साथियों को भी अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म कराया। नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला काफी समय पहले से चल रहा था।

रिश्ते के नाम कलंक:नाबालिक भतीजी से उसके सगे फूफा ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

नाबालिक लड़की के द्वारा विरोध किए जाने पर उसके फूफा के द्वारा उसे डरा धमका कर जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी। लेकिन एक दिन नाबालिक लड़की ने डबरा में रह रही अपनी मां से इस घटना की पूरी जानकारी बताई है। मां को घटना की जानकारी होने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद मां ने लड़की के साथ माधवगंज थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

रिश्ते के नाम कलंक:नाबालिक भतीजी से उसके सगे फूफा ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

लड़की और उसकी मां की शिकायत के आधार पर माधवगंज थाना पुलिस ने आरोपी फूफा नरोत्तम परिहार, राहुल रावत और गोपाल गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। बताया गया कि नाबालिक लड़की की मां अपने पति से अलग होकर डबरा में रह रही है जबकि उसकी बेटी अपने बुआ के साथ ग्वालियर के माधवगंज थाना क्षेत्र में रहती थी। जहां उसके फूफा ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर स्वयं और अपने साथियों के साथ उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

रिश्ते के नाम कलंक:नाबालिक भतीजी से उसके सगे फूफा ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *