राजनीतिक विरोधाभास में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को किया लहूलुहान FIR दर्ज,इधर एक्सीडेंट में युवक गंभीर घायल

Editor in cheif
4 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिले के उमरिया शहर के वार्ड नंबर 3 लालपुर इलाके में राजनीतिक विरोधाभास को लेकर एक राजनीतिक गुट ने दूसरे दल के कार्यकर्ताओं में विवाद हो और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई जिसमें लोंगो को चोटें भी लगी है। जिसके स्थानीय लोंगो के द्वारा बीच बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष पर FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया कि दोनो प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर भिड़ंत हुई है।जिसमें स्थानीय वृद्ध मोहन पिता स्व लल्लू प्रजापति उम्र करीब 62 वर्ष के शरीर मे क़ई जगह गम्भीर चोटें आई है। जिसे स्थानीय लोग व उसके परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ प्राथमिक उपचार कर सोमवार की देर शाम उसे जबलपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जाता है कि घटना में वृद्ध के शरीर की पसली टूट गई है।रविवार की देर रात करीब 9 बजे हुई घटना उपरांत फरियादी वृद्ध की शिकायत पर पुलिस के द्वारा आरोपी पारस पिता गणेश प्रजापति,दुलीचंद पिता खेमचंद प्रजापति के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रम 525/22 धारा 294,323,506,34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले मे दोनो ही पक्षों के विवाद में राजनीतिक लड़ाई बताई जा रही है। जिसमे आरोपी पक्ष सिर्फ इस बात से फरियादी पक्ष से नाराज था कि वो उस दल का समर्थन नही करते जिसका आरोपी पक्ष करते है और इस विवाद की यही प्रमुख वजह बताई गई है। लेकिन सवाल इस बात का है कि राजनीति में नीतिगत विरोध लोकतंत्र का आधार स्तम्भ है। परंतु सिर्फ इस बात पर किसी दूसरे पर हमला करना और कानून हाथ मे लेना कहाँ तक उचित है।
इधर बहन के घर जा रहे भाई का हुआ एक्सीडेंट

जिले के थाना नौरोरोजाबाद अंतर्गत बन्ना नाला के पास ग्राम महरोई से डगडोआ जा रहे बाइक सवार पुष्पेंद्र पिता जितेंद्र राठौर निवासी महरोई उम्र 22 वर्ष सड़क हादसे का शिकार हुआ है। हादसे के दौरान भतीजा समीर सिंह उम्र 17 वर्ष भी बाइक पर सवार था लेकिन वह बाल-बाल बच गया है। 
घटना आज दोपहर लगभग  1 बजे की बताई जा रही है जिसमे बाइक चालक पुष्पेंद्र को उसके सिर सहित शरीर के क़ई अंगों में चोंट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोंगो और 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ युवक का इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक बाइक सवार पुष्पेंद्र अपने गृह ग्राम महरोइ से अपने बहन के घर डगडोआ कि घायल पुष्पेंद्र अपने बहन के ससुराल ग्राम डगडोहा जा रहा था तभी बन्ना नाला के पास सामने की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *