भंडारे के प्रसाद से 40 लोग फ़ूड पॉइजिनिंग के शिकार,अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
501
शहडोल (संवाद)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर जगह जगह शिवालयों में बंट रहे भंडारे के प्रसाद खाने से फ़ूड पॉइजिनिंग की खबर सामने आई है। जिसमे लगभग 40 लोगों को उल्टी और चक्कर आने के कारण बीमार हुए है। बीमार लोंगो को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।बीमार होने वाले लोंगो में 1 डॉक्टर भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक  शहडोल के ब्योहारी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर साईं पैलेस के पास मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां भंडारे का प्रसाद खाने के बाद लगभग 40 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल ब्योहारी में भर्ती कराया गया है। जहां अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। भर्ती मरीजों में खुद सिविल अस्पताल ब्योहारी के पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डीके पाराशर भी सामिल हैं । डॉक्टर खुद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।डॉक्टर के साथ-साथ अन्य मरीजों का भी इलाज अब अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरू कर दिया है।
जनकारी के अनुसार लोगो ने जैसे ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया कुछ देर बाद लोगों को उल्टी होना व चक्कर आना शुरू हो गया। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं देखते ही देखते करीब रात 9 बजे तक लगभग 40 से अधिक लोग बीमार हालत में अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी है।घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम एवम थाना प्रभारी समीर खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here