सीधी (संवाद)। देशभर में कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे सीधी जिले के पेशाब कांड अब सामान्य होते जा रहा है आरोपी भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के ऊपर एसटी एससी और एनएसए की कार्यवाही की गई है वही घटना में पीड़ित आदिवासी युवक को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास सीएम हाउस बुलाकर उसके पैर पखारकर इस घटना पर जताया है। सीएम से मिलकर दशमत रावत अपने घर वापस लौट आया है। अपनी पत्नी से सीएम से मिलने और अपने सम्मान के बारे में बताया है।
