गोंडवाना हिंसा मामले में एक और आरोपी की हुई गिरफ्तारी,न्यायालय ने भेजा जेल

0
1343
Umaria (संवाद)। बीते 26 सितंबर को हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हिंसा मामले में आरोपियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक और आरोपी सोमवार गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाकर वहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

गोंडवाना हिंसा मामले में एक और आरोपी की हुई गिरफ्तारी,न्यायालय ने भेजा जेल

दरअसल उमरिया जिला मुख्यालय के लिए 26 सितंबर का दिन यहां लोंगो के लिए हमेशा यादगार रहेगा क्योंकि उमरिया के इतिहास में ऐसा दिन फिर कभी नही आएगा।
पूरा मामला शिवराज सरकार में मंत्री और मानपुर विधानसभा से विधायक सुश्री मीना सिंह जुड़ा है।मंत्री मीना सिंह के द्वारा जनजातीय कार्य विभाग की मंत्री रहने के दौरान गोंडवाना के कथित आरोप जिसमे इनके द्वारा बस्ती विकास योजना में करोड़ो रूपये के हेरफेर और कमीशनबाजी के कथित आरोप के चलते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला मुख्यालय के रानी दुर्गावती चौक में प्रदर्शन कर रहे थे।

गोंडवाना हिंसा मामले में एक और आरोपी की हुई गिरफ्तारी,न्यायालय ने भेजा जेल

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मामले की विधवत जांच कराई जाए और दोषी के खिलाफ कार्यवाही तय हो।इस दौरान हजारो की तादात में गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस किसी बात को विवाद होने लगा।इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।प्रदर्शनकारियों के द्वारा पुलिस पर पत्थर और डंडे बरसाए।कई पुलिस कर्मियों को घेरकर मारा गया जिसमें कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गोंडवाना हिंसा मामले में एक और आरोपी की हुई गिरफ्तारी,न्यायालय ने भेजा जेल

विवाद के बाद पुलिस गोंडवाना पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को जो हिंसा में शामिल थे उनके खिलाफ थाना कोतवाली उमरिया में गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया था जिसमें लगभग 50 से 70 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई थी शुरुआत में पुलिस ने लगभग 45 लोगों को गिरफ्तार किया था शेष बचे आरोपी फरार बताए जा रहे थे लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशें से अब फरार आरोपी गिरफ्तार किया जा रहे हैं बीते सप्ताह में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

गोंडवाना हिंसा मामले में एक और आरोपी की हुई गिरफ्तारी,न्यायालय ने भेजा जेल

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी रहे और हिंसा के दौरान हिंसा में शामिल रहे राममिलन बैगा निवासी घंघरी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया की घटना के बाद से राम मिलन फरार बताया जा रहा था। लेकिन पुलिस लगातार उसके खोजबीन में जुटी रही और अंततः अब उसकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी राममिलन बैगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

गोंडवाना हिंसा मामले में एक और आरोपी की हुई गिरफ्तारी,न्यायालय ने भेजा जेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here