गोंडवाना हिंसक झड़प मामले में गोंगपा जिलाध्यक्ष सहित 7 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी,घटना के बाद से फरार चल रहे थे आरोपी,कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Editor in cheif
4 Min Read
Umaria (संवाद)। बीते दिनों जिला मुख्यालय के रानी दुर्गावती चौक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई हिंसक झड़प मामले में कोतवाली पुलिस ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उमरिया जिला अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह आर्मो सहित 7 अन्य लोगों की और गिरफ्तारी की गई है। घटना के बाद से यह सभी आरोपी फरार चल रहे थे  कोतवाली पुलिस ने फरार 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गोंडवाना हिंसक झड़प मामले में गोंगपा जिलाध्यक्ष सहित 7 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी,घटना के बाद से फरार चल रहे थे आरोपी,कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल बीते 26 सितंबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा मध्यप्रदेश की जनजातीय कार्य विभाग की मंत्री और मानपुर विधानसभा से विधायक सुश्री मीना सिंह के द्वारा विभाग में किए गए कथित करोड़ो रूपये भ्रष्टाचार मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उमरिया जिला मुख्यालय के रानी दुर्गावती चौक में प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान जहां हजारों की तादाद में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे, वहीं सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी मौजूद थे।

गोंडवाना हिंसक झड़प मामले में गोंगपा जिलाध्यक्ष सहित 7 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी,घटना के बाद से फरार चल रहे थे आरोपी,कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदर्शन कार्यों और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाने के कारण प्रदर्शन पूरे तरीके से हिंसक हो गया और देखते ही देखते प्रदर्शन स्थल पर लाठी डंडे और पत्थर बाजी होने लगी इस दौरान तैनात पुलिस कर्मचारियों के द्वारा हिंसक प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया जिसमें पानी की बौछार और अश्रु गैस के गोले छोड़े गए थे। लेकिन जब हालात काबू में नहीं हुई तब पुलिस ने मोर्चा संभाला। लेकिन हजारों की तादाद में उपस्थित गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर हमला बोल दिया।

गोंडवाना हिंसक झड़प मामले में गोंगपा जिलाध्यक्ष सहित 7 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी,घटना के बाद से फरार चल रहे थे आरोपी,कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना में जहां पुलिस के अधिकारी और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए वहीं इसके बाद पुलिस ने उग्र और हिंसक प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध धारा 307 सहित अन्य गंभीर धाराओ में मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान 50 से ज्यादा प्रदर्शन कारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। कोतवाली पुलिस के द्वारा जहां हिंसक प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाने लगे और लगभग 45 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी।

गोंडवाना हिंसक झड़प मामले में गोंगपा जिलाध्यक्ष सहित 7 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी,घटना के बाद से फरार चल रहे थे आरोपी,कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस के द्वारा बाकी बच्चे आरोपियों की तलाश की जा रही थी जो कहीं ना कहीं पुलिस से लुका छुपी का खेल खेल रहे थे। लेकिन पुलिस की पकड़ से ज्यादा देर तक भाग पाना मुश्किल है और हुआ वही। पुलिस ने मामले के सात अन्य आरोपियों को कल सोमवार 4 आरोपियों और आज मंगलवार को 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें घटना के बाद से फरार चल रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह आर्मो,गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ता ईश्वर सिंह सहित सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सातों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गोंडवाना हिंसक झड़प मामले में गोंगपा जिलाध्यक्ष सहित 7 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी,घटना के बाद से फरार चल रहे थे आरोपी,कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *