खेमचंद बोपचे ADM,कमलेश पुरी मानपुर तो हेमकरण धुर्वे होंगे पाली के नए SDM,कलेक्टर ने किया अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले में नवागत अपर कलेक्टर और संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन किया गया है। जिसमे स्थानांतरण होकर उमरिया आये अपर कलेक्टर खेमचंद बोपचे को जिले के ADM का प्रभार सौंपा गया है।इसके पहले इनकी जगह इसी तरह स्थानांतरण से आये कमलेश पूरी को नेहा सोनी की मानपुर का एसडीएम बनाया है। वहीं हेमकरण धुर्वे को पाली के नए एसडीएम के रूप में पदस्थापना की गई है।
बता दे कि बीते लंबे समय से जिले में 2 एसडीएम के हवाले सभी तहसीलें रही है। अधिकारियों की कमी होने से जहां शासकीय कार्य प्रभावित होता रहा है वही दूर दराज की गरीब आदिवासी वर्ग अपने काम के लिये परेशान होता रहा है। लेकिन अब जिले में पर्याप्त संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना की गई है।
स्थानांतरित होकर आये अधिकारियों के बीच कलेक्टर के द्वारा कार्य विभाजन किया गया है।जिसमे अपर कलेक्टर खेमचंद बोपचे को एडीएम उमरिया,कमलेश पूरी को मानपुर तहसील के एसडीएम सहित अनुभाग में आने वाली बरबसपुर उप तहसील का कार्य भार सौंपा गया है। वहीं हेमकरण धुर्वे को पाली तहसील के एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा नौरोजाबाद तहसील का भी कार्यभार सौपा गया है।
इसके अलावा मानपुर में बतौर एसडीएम पदस्थ रही नेहा सोनी को हटाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थापना की गई है।इसी तरह नवागत सुश्री मीनाक्षी इंग्ले और टेसुराम नाग को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।नवागत एडीएम खेमचंद बोपचे का मोबाइल नंबर 9425165803,संयुक्त कलेक्टर कमलेश पूरी का मोबाइल नंबर 7722997278,डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंग्ले का मोबाईल नंबर 9329303131 और डिप्टी कलेक्टर टीआर नाग का नंबर 8827713738 है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *