क्या संस्कारधानी जबलपुर का नाम भी बदल जाएगा.? यहां जानिए क्या होगा नया नाम

Editor in cheif
3 Min Read
जबलपुर (संवाद)। मध्यप्रदेश में होशंगाबाद और हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब मध्य प्रदेश की संस्कार धानी कहे जाने वाला शहर जबलपुर का नाम बदलने की चर्चा है तेज हो गई हैं। इसके लिए नगर निगम ने तो नाम बदलने और नया नाम रखने का प्रस्ताव भी पारित करके राज्य शासन को भेजा है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य शासन की मंजूरी के बाद बहुत जल्द जबलपुर को नया नाम से जाना जाएगा।

क्या संस्कारधानी जबलपुर का नाम भी बदल जाएगा.? यहां जानिए क्या होगा नया नाम

दरअसल जबलपुर का नाम बदलने के लिए यह पहली बार प्रयास नहीं हो रहे हैं बल्कि इसके पहले भी इसकी चर्चाएं हो चुकी है। मध्यप्रदेश में होशंगाबाद का नाम बदलकर जहां नर्मदा पुरम कर दिया गया है। वही भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम भी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन रखा जा चुका है। अब एक बार फिर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के नाम बदलने की तैयारी की जा रही है।

क्या संस्कारधानी जबलपुर का नाम भी बदल जाएगा.? यहां जानिए क्या होगा नया नाम

कहां जाता है कि जबलपुर संस्कारधानी हमेशा से माना जाता रहा है यहां मां नर्मदा नदी की छत्रछाया चारों ओर है। यहां काफी समय पहले जवाली नाम के ऋषि हुआ करते थे और वह यहां नर्मदा के किनारे काफी समय तक तब किए हैं। इसी आधार पर अब यह मांग फिर उठ चुकी है, कि जबलपुर का नाम महान ऋषि जवाली के नाम यानी जवालीपुरम रखे जाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या संस्कारधानी जबलपुर का नाम भी बदल जाएगा.? यहां जानिए क्या होगा नया नाम

हालांकि जवालीपुरम नाम रखे जाने को लेकर बीते शिवराज सिंह कार्यकाल में भी यह मुद्दा सामने आया था। लेकिन किन्हीं कारणवश यह पूरा नहीं हो सका। लेकिन अब एक बार फिर जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत  बहादुर सिंह अन्नू भैया के द्वारा नगर निगम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर लिया है और प्रस्ताव को अब राज्य शासन को भेजा गया है राज्य शासन की मंजूरी मिलने के बाद अन्य आवश्यक प्रक्रिया के बाद जबलपुर को नया नाम जवालीपुरम के नाम से जाना जाने लगेगा।

क्या संस्कारधानी जबलपुर का नाम भी बदल जाएगा.? यहां जानिए क्या होगा नया नाम

https://panchayatisamvad.com/jabalpur-news-कमिश्नर-ने-sdm-और-तहसीलदार/

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *