कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का विवादित बयान:कहा सीएम शिवराज असली किसान नही बल्कि नकली किसान के बेटे है

0
149
एमपी (संवाद)। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कांग्रेस सज्जन सिंह वर्मा का विवादित  बयान सामने आया है।जिसमे वह यह कहते नजर आए कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान के बेटे नहीं हैं बल्कि नकली किसान के बेटे हैं। और वह किसानों बोल रहे हैं कि इसके पैर पनोती हैं जब से मुख्यमंत्री बने हैं। ओला-पाला बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
बीते दिनों पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मंदसौर में लोकतंत्र सम्मान दिवस और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन जैन के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मंच से ही उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान नकली किसान के बेटे हैं। इनके पैर जहां-जहां पड़े, वहां-वहां किसान बर्बाद हुआ है। जब से मुख्यमंत्री ने सत्ता संभाली तब से ही किसानों पर विपदा आ रही है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते 2019 में जिले में बाढ़ आई थी, तब किसानों को तत्काल मुआवजा दिया गया था।
वहीं पुर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने उद्बोधन मे भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की शिवराज सिंह किसान के बेटे नही है नकली किसान के बेटे हैं। अगर किसान के बेटे होते तो इन दिनो बैमोसम बारीश व ओलावृष्टि से हाल बेहाल किसानो के खेतो को देख आंसु नही रोक पाते, साथ ही कहा की शिवराज नकली किसान के बेटे है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here