अब एक सिरफिरे ने पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी,डिमांड में मांगे 10 लाख,आरोपी बिहार के पटना से गिरफ्तार

Editor in cheif
3 Min Read
छतरपुर (संवाद)। मध्यप्रदेश में लगातार सिरफिरे हड़कंप मचाए हुए हैं। कभी थाने के टीआई को गोली मार देने या उसके ऊपर बम फेंक देने की घटनाएं सामने आई थी। लेकिन अब एक सिरफिरे ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मार देने की धमकी दी है। इसके लिए वह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से 10 लख रुपए की डिमांड की है। मेल में आई धमकी के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्थानीय पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब एक सिरफिरे ने पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी,डिमांड में मांगे 10 लाख,आरोपी बिहार के पटना से गिरफ्तार

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री काफी कम समय में प्रसिद्ध हुए और अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहे शास्त्री जी को जान से मार देने की धमकी उन्हें मेल के माध्यम से मिली है। उन्हें भेजे गये मेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का उल्लेख किया गया है। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी है।चूंकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

अब एक सिरफिरे ने पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी,डिमांड में मांगे 10 लाख,आरोपी बिहार के पटना से गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को 19 अक्टूबर को मेल से भेजे गए जान से मार देने की धमकी और जान बचाने की एवज में 10 लाख रुपए के डिमांड की गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले तो फिर दर्ज की और बाद में साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है।

अब एक सिरफिरे ने पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी,डिमांड में मांगे 10 लाख,आरोपी बिहार के पटना से गिरफ्तार

पुलिस ने बाबा बागेश्वर धाम को धमकी देने वाले सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को छतरपुर जिले के राजनगर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकर दी गांव का रहने वाला है जिसे पटना से गिरफ्तार किया गया है।

अब एक सिरफिरे ने पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी,डिमांड में मांगे 10 लाख,आरोपी बिहार के पटना से गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *