सतेंद्र सिंह,उमरिया। जिले के मानपुर में स्थित कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने आज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। इसके पीछे की वजह या मुख्य कारण मामले की जांच उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन विरोध कर रही छात्राओं की जुबानी कुछ तथ्य सामने आए हैं जिन पर गौर किया जा सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं के द्वारा आक्रोशित होकर शिक्षा परिसर के प्राचार्य अमरजीत द्विवेदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ अमानवीय व्यवहार करने तथा गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते है और उनकी चरित्र को लेकर भी कथित रूप से अनुचित टिप्पणी की जाती है। इसके अलावा शासन की गाइड लाइन के मुताबिक किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जाती थी एवं हमें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
छात्राओं ने बताया कि जब से साक्षी शुक्ला ने अधिक्षिका का पद भार ग्रहण किया है तब से शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सासकीय गाइड लाइन के मुताबिक भोजन नाश्ता आदि के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था समय समय पर मुहैया कराई जा रही है।वहीं शैक्षणिक भ्रमण पर भी ले जाया जा रहा है। लेकिन प्राचार्य अमरजीत द्विवेदी के द्वारा षडयंत्र पूर्वक अधीक्षक साक्षी शुक्ला और शिक्षक दिनेश चंद्र साहू के ऊपर झूठे और अनर्गल आरोप लगाकर हटवाना चाहते हैं। हालांकि जिले के कलेक्टर के द्वारा एक टीम गठित करके पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही मामले की असलियत सामने आ सकेगी।