उमरिया (संवाद)। मतदाता सूची शुद्धिकरण (SIR)की सूची प्रशासन आज 23 दिसंबर को कर दिया गया है। लगभग डेढ़ महीने तक चले इस प्रक्रिया का आज प्रकाशन किया गया प्रशासन के दौरान जो मतदाता सूची प्रकाशित हुई है उसमें उमरिया जिले भर में 24436 नाम काटे गए हैं। हालांकि अभी अगले एक महीने तक दावा आपत्तियों का समय निर्धारित किया गया है जिसमें जिनका नाम इस सूची में नहीं है और वह वैध है तो वह निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य कराया जा रहा था और लगभग यह प्रक्रिया बीती डेढ़ महीने से चलती रही है।बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी पहचान और सत्यापन करने का काम कर रहे थे। जिले की दोनों विधानसभा सीटों में कुल मतदाताओं की संख्या 482929 रही है। जिसमें बांधवगढ़ विधानसभा में 231021 थी, तो मानपुर विधानसभा में 2 लाख 51908 रही है। नई मतदाता सूची शुद्धिकरण के बाद जिले के दोनों विधानसभा से 24436 नाम कटे हैं। जिसमें बांधवगढ़ विधानसभा से 12414 नाम कटे,तो मानपुर विधानसभा से 12026 नाम कटे हैं।
बताया गया कि कटे हुए नाम में कुछ अब इस दुनिया में नहीं है यानी उनकी मौत हो चुकी है। कुछ के नाम परमानेंट गायब समझ में आते हैं, वहीं कुछ लोग यहां से बाहर जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ मतदाताओं के नाम दो-दो जगह रहे हैं उनके नाम भी दो जगह से एक स्थान पर किया गया है। इस तरीके से जिले की टोटल मतदाता संख्या 482929 से 24426 नाम कटे हैं। इस तरह अब जिले भर यानी दोनों विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 458493 हो गई है।