MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में रेल विभाग के द्वारा ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट को 8 घंटा पहले जारी करने का निर्णय लिया है इसके पहले रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे पहले प्रीपेड होता रहा है ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर अच्छी खबर मानी जा सकती है। रेल मंडल भोपाल और पश्चिम मध्य रेल मंडल के द्वारा रिजर्वेशन चार्ट को 8 घंटा पहले जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज 16 जुलाई से ही 200 ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटा पहले जारी किया जाएगा।
रेल विभाग के द्वारा ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटा पहले जारी करने से ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा कभी-कभी टिकट RAC या Waiting होने के कारण यात्री असमंजस में रहते थे। उसे समय रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे पहले प्रीपेड होता रहा है तब यात्रियों को क्लियर हो पता था कि उनकी वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं इसके लिए उनके पास मात्र चार घंटे का काम समय रहता था लेकिन अब आधे घंटे का समय उनके लिए पर्याप्त माना जा रहा है। वहीं अगर उनकी वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हुई तो 8 घंटे का समय उन्हें दूसरा विकल्प तलाशने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
रेलवे विभाग के द्वारा भोपाल रेल मंडल और पश्चिम मध्य रेल मंडल के लिए आज 15-16 तारीख की रात्रि से ही यह नियम लागू कर दिया जाएगा। आज से ही 200 ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटा पहले जारी किए जाने की प्रक्रिया रेल विभाग के द्वारा की जा रही है। निश्चित रूप से रेल विभाग के द्वारा रिजर्वेशन चार्ट जारी करने के समय में बढ़ोतरी यात्रियों को बड़ी सुविधा मानी जा सकती है।