तहसील के बाबू को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा,नक्शा- खसरा में सुधार करने किसान से ली रिश्वत

Editor in cheif
2 Min Read
शहडोल।। शहडोल जिले के जयसिंहनगर तहसील में तहसील की एक बाबू को लोकायुक्त टीम रीवा ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है आरोपी बाबू के द्वारा एक किस से उसकी भूमि के नक्शा खसरा में सुधार के लिए रिश्वत ली गई थी जिसे लोकायुक्त ने 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

तहसील के बाबू को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा,नक्शा- खसरा में सुधार करने किसान से ली रिश्वत

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पटेरिया टोला निवासी सुरेंद्र कुशवाहा के खेत में मौजूद पेड़ पौधों को खसरा में दर्ज करने के लिए तहसील जयसिंहनगर में पदस्थ बाबू योगेंद्र द्विवेदी के द्वारा 6000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। जिस पर फरियादी ने बाबू को प्रथम किस्त के रूप में ₹3000 दिए थे। बाकी की राशि ₹3000 बाबू के द्वारा मांगी जा रही थी।

तहसील के बाबू को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा,नक्शा- खसरा में सुधार करने किसान से ली रिश्वत

इसी को लेकर फरियादी सुरेंद्र कुशवाहा ने मामले की शिकायत लोकायुक्त रीवा से कर दी शिकायत सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने आरोपी बाबू को रंगे हाथ पकड़ने की रणनीति तैयार की इसके बाद फरियादी के द्वारा रिश्वत की दूसरी किस्त ₹3000 जैसे ही आरोपी बाबू को दिए गए उसके तुरंत बाद लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मार कर आरोपी बाबू को रिश्वत लेते हुए रंग हाथ पकड़ लिया। आरोपी बाबू के खिलाफ लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।

तहसील के बाबू को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा,नक्शा- खसरा में सुधार करने किसान से ली रिश्वत

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *