एक पत्नी की रहते दूसरी शादी करने वाले प्रधान आरक्षक को मिला दंड,एसपी ने प्रधान आरक्षक से बना दिया आरक्षक

Editor in cheif
2 Min Read

कटनी (संवाद)। जिले के पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने पहली पत्नी और भरा पूरा परिवार होते हुए दूसरी महिला से विवाह रचा लिया। प्रधान आरक्षक ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मंदिर में शादी कर उसे अपने पत्नी बना लिया। शिकायत के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मी को दंड देते हुए प्रधान आरक्षक से आरक्षक बना दिया है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्यवाही से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल यह पूरा मामला कटनी जिले के रीठी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवत चौधरी का है जिसने उसकी पहली पत्नी और भरा पूरा परिवार होने के बावजूद एक आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता महिला से दूसरी शादी रचा ली। काफी दिनों तक साथ में रहने के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया।

एमपी अजब-गजब है: एमपी के एक IAS अफसर जिन्होंने रचाई 3 शादियां,तीनों पत्नियां भी मप्र में है IAS

दूसरी पत्नी ग्राम रायपुर जिला पन्ना की निवासी थी जिसने पूरे मामले की शिकायत पन्ना पुलिस से से कर दी। जिस पर पुलिस ने प्रधान आरक्षक भागवत के खिलाफ अपराध भी पंजीबद्ध किया था। जांच में पता चला कि प्रधान आरक्षक भगवत चौधरी अपनी पुरानी महिला प्रेमिका जो अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है उससे सन 2017 में बांदकपुर के मंदिर में दूसरा विवाह रचाया है। जबकि प्रधान आरक्षक की पहली पत्नी और उसके बच्चे मौजूद हैं। पन्ना में अपराध दर्ज होने के बाद प्रधान आरक्षक भगवत चौधरी को पहले थाने से लाइन अटैच किया गया बाद में उसे सस्पेंड कर दिया गया।

लेकिन एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रधान आरक्षक भगवत चौधरी को प्रधान आरक्षक से आरक्षक बना दिया है। इस कार्यवाही से पूरे जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

MP: सरकार ने आधी रात किये 11 IAS अफसरों के तबादले,देखिए सूची

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *